1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. muslims are feeling weak said robert vadra on pahalgam attack Prime Minister Narendra Modi

pahalgam terror attack : पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोल गए रॉबर्ट वाड्रा, PM मोदी के लिए संदेश- मुसलमान महसूस कर रहे थे कमजोर

Pahalgam terror attack
terror attack in pahalgam : पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोषों की हत्या के बाद हर देशवासी गुस्से उबल रहा है और बदले की मांग कर रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का विवादित बयान सामने आया है। वाड्रा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश है, क्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं। 
क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश में हिन्दू-मुस्लिम हो रहा है, इससे मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि पहचान पूछकर आतंकवादी हत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र के लिए भी संदेश है कि देश का मुसलमान और अल्पसंख्यक कमजोर महसूस कर रहा है। वाड्रा ने यह भी कहा कि यह सरकार हमेशा हिन्दुत्व की बात करती है, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय को परेशानी होती है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें