suvichar
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Meera Kumar Presidential Candidate

राष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष की साझा उम्मीदवार होंगी मीरा कुमार

Meera Kumar
नई दिल्ली। संयुक्त विपक्ष ने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के मुकाबले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को उतारने का फैसला किया है। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की मौजूदगी में गुरुवार को हुई 17 विपक्षी दलों की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कांग्रेस की पूर्व सांसद मीरा कुमार को कोविंद के मुकाबले राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जाए। बैठक में मीरा के अलावा दो और नाम सामने आए थे, लेकिन आखिर में मीरा कुमार के नाम पर सहमति बनी। 
 
इस बैठक में कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी, बसपा, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, वामपंथी दल समेत अन्य विपक्षी दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मीरा 27 या 28 को चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं। 
ये भी पढ़ें
जानिए वन प्लस 5 की खास बातें