1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. MCD By election results : BJP wins 7 seats

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 12 में से 7 सीटें जीती, AAP के खाते 3

MCD election results
Delhi MCD election results : MCD की 12 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। पार्टी ने 7, AAP ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने 1 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती। 30 नवंबर को हुए उपचुनाव में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई थी। 
 
भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक सीट जीती, शालीमार बाग से भाजपा की अनीता जैन ने जीत दर्ज की तो आप के रामस्वरूप कनौजिया ने दक्षिणपुरी सीट जीती। संगम विहार सीट पर कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने भाजपा के शुभ रंजीत गौतम को हराया। एक सीट पर शोएब इकबाल वाली पार्टी ने कब्जा जमाया है। 
 
द्वारका सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की मनीषा देवी ने जीत दर्ज की। वहीं नारायणा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। यहां से राजन अरोड़ा ने भाजपा की चंद्रकांता को हराया। विनोद नगर से भाजपा नेता सरला चौधरी ने आम आदमी पार्टी की गीता रावत को हराया।
 
अशोक विहार और ग्रेटर कैलाश सीट भाजपा ने जीती तो मुंडका सीट पर आप के अनिल ने भाजपा के जयपाल को मात दी। पिछले चुनाव में इन 12 वार्डों में से 9 भाजपा के पास थे, जबकि शेष 3 आम आदमी पार्टी के पास थे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जिहाद पर मौलाना महमूद मदनी ने कर दी यह मांग, मच सकता है बवाल