ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा– बंगाल को बदनाम करने की साजिश
Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर बंगाल को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की टूलकिट की तरह काम कर रही है।
ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग जिंदा हैं SIR में उन्हें मृत घोषित कर दिया। आम जनता के परेशान किया जा रहा है। मैं सब को लेकर नहीं आ सकती लेकिन बहुत सारे लोगों को यहां लेकर आई हूं जिन्हें SIR में मृत घोषित कर दिया गया है। ये लोग कल प्रेस से मिलेंगे।
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने SIR मामले में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है।
edited by : Nrapendra Gupta