सम्बंधित जानकारी
- Inflation : दाल 37 प्रतिशत, चावल 9 प्रतिशत हुआ महंगा, मसालों के बढ़ते दामों ने किया हैरान
- Retail Inflation August: महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत, खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 6.83% पर आई, एफपीआई में गिरावट
- RBI गवर्नर दास बोले, महंगाई दर को 4 प्रतिशत पर लाने के लिए हम प्रतिबद्ध
- हाल ए पाकिस्तान : महंगे बिल और महंगाई देख पाकिस्तानी आत्महत्या करने को मजबूर!
- RBI ने जताई महंगाई बढ़ने की आशंका, नीतिगत दर को रखा बरकरार
खरगे बोले, चुनाव में जनता लेगी ‘महंगाई की महालूट’ का बदला
Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इधर-उधर की बातें करके महंगाई की महालूट से ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में जनता महंगाई की महालूट का बदला लेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर महंगाई को लेकर एक चार्ट भी साझा किया गया है जिसमें यह दर्शाया गया है कि प्रमुख खाद्य वस्तुओं पर महंगाई दर 10 प्रतिशत के करीब है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, 'तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूं लुटा?'
उन्होंने कहा कि मोदी जी इधर-उधर की बातें कर के जनता का ध्यान, 'महंगाई की महालूट', से हटाना चाहतें हैं। मोदी सरकार की महालूट के चलते, कमरतोड़ महंगाई का सबसे अधिक खामियाज़ा 20 प्रतिशत सबसे ग़रीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यूँ लुटा ?
— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 15, 2023
मोदी जी, इधर-उधर की बातें कर के जनता का ध्यान, 'महँगाई द्वारा महालूट', से हटाना चाहतें हैं।
मोदी सरकार की महालूट के चलते, कमरतोड़ महँगाई का सबसे अधिक खामियाज़ा 20% सबसे ग़रीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
खान-पान की… pic.twitter.com/abQbF85Wcb
उन्होंने दावा किया कि खान-पान की चीजों के दाम आसमान छू रहें हैं और देश अब ये जान गया है कि उनकी तकलीफ़ों का एकमात्र कारण भाजपा ही है। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाकर, इस महालूट का बदला ज़रूर लेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, महंगाई के मुद्दे पर जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
