• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news in India 22 November
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 22 नवंबर 2023 (08:48 IST)

Weather Update: दिल्ली में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

Weather Update: दिल्ली में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी - Latest weather news in India 22 November
Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (capital Delhi) में मौसम करवट बदलने वाला है और भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी (snowfall) हो सकती है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर असर देखने को मिल सकता है।
 
इसी पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। 23 नवंबर के बाद उत्तर भारत में बादल छाए रहेंगे। तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि या गिरावट हो सकती है। 24 नवंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है। पहाड़ों पर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, खासकर दिल्ली-एनसीआर में 24 से 27 नवंबर के दौरान बादल छाने की संभावना है।
 
बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना : कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 23 नवंबर को एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के उत्तरी तट और आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंध्रप्रदेश और ओडिशा के तटों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज बुधवार को तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा के दक्षिणी तट, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है। 23 नवंबर को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
रेस्क्यू ऑपरेशन का 11वां दिन, टनल में 32 मीटर तक डले पाइप, अब वर्टिकल ड्रिलिंग मशीन से खुदाई