sawan somwar

कश्मीर में इस तरह टूटी आतंकवाद की कमर...

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (18:38 IST)
श्रीनगर। दावा तो यही है कि कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूट गई है क्योंकि सुरक्षाबलों ने पिछले 12 महीनों में जिन 6 शीर्ष आतंकी कमांडरों को ढेर किया है उसने आतंकियों का मनोबल तोड़ दिया है। सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि आतंकी बनने की चाह रखने वाले युवाओं के दिलों में भी डर पैदा कर दिया है।
 
कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए सेना व अन्य सुरक्षाबलों ने पिछले एक साल के दौरान आतंकियों के 6 शीर्ष कमांडरों को ढेर कर दिया है। शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर यासीन इट्टू को मार गिराया। यासीन के साथ मारे जाने वाला एक आतंकी उमर पुलवामा में स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी में एमटेक का छात्र था और पिछले साल ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। यासीन सहित भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों ने पिछले डेढ़ साल में लश्करे तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के छह बड़े कमांडरों को ढेर किया।
 
यासीन इट्टू : यासीन बडगाम जिले के चाडूरा का रहने वाला था। वह साल 1997 में आतंकी बना था। इट्टू हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ ऑपरेशनल कमांडर था। इट्टू को आतंकी बुरहान वानी का करीबी माना जाता था। बुरहान और जाकिर मूसा के बाद यासीन घाटी में हिज्बुल की आतंकी कार्रवाइयों को नेतृत्व कर रहा था। आतंकी जाकिर मूसा के अलकायदा में शामिल हो जाने के बाद हिज्बुल मुखिया सलाउद्दीन ने उसकी जगह यासीन को कमांडर बनाया था।
 
अबु दुजाना: इसी महीने की एक तारीख को सुरक्षाबलों ने पुलवामा में काकापोरा के हाकरीपोरा में मुठभेड़ में दुजाना और उसके साथी को मार गिराया था। आतंकी अबू कासिम की मौत के बाद अबु दुजाना को आतंकी संगठन लश्करे तैयबा का कमांडर नियुक्त किया गया था। कासिम जम्मू कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर का टॉप कमांडर था।
 
दुजाना पर 15 लाख का इनाम था। सुरक्षाबलों को कई महीनों से इसकी तलाश थी। दक्षिण कश्मीर में कई हमलों को अंजाम दे चुके दुजाना का नाम उधमपुर हमले में जिंदा पकड़े गए आतंकी नावेद ने लिया था। दुजाना पीओके के गिलगिट बाल्टिस्तान का रहने वाला था।
 
बशीर लश्करी : इसी साल एक जुलाई को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में को सुरक्षाबलों ने लश्कर के कमांडर बशीर लश्करी समेत दो आतंकवादियों को मार गिराया था। घाटी में छह पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे लश्कर के इन्हीं आतंकवादियों का हाथ था। बशीर लश्करी 1999 में पीओके पार कर गया था। इसके ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम भी था। 
 
जुनैद मट्टू : इसी साल 16 जून को जम्मू कश्मीर में कुलगाम के अरवानी में सुरक्षा बलों ने साझा ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार दिया था। इन आतंकियों में जुनैद मट्टू भी शामिल है। मट्टू कुलगाम में लश्कर का जिला कमांडर था। मट्टू के सिर पर 5 लाख का इनाम था।
 
सब्जार भट्ट : इसी साल 27 मई को दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल में मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के सबसे बड़े कमांडर सब्जार भट्ट को मार गिराया था। बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जाकिर मूसा को कमांडर बनाया गया था, लेकिन मूसा के हिज्ब छोड़ने के बाद सब्जार को कमांडर बनाया गया था। बुरहान के बेहद करीब रहा भट्‍ट दक्षिण कश्मीर में काफी सक्रिय था। सब्जार मारे जा चुके आतंकी बुरहान वानी का काफी करीबी रह चुका है। वह बुरहान वानी के बचपन का दोस्त था।
 
बुरहान वानी : 8 जुलाई 2016 को सेना ने एक ऑपरेशन में वानी को मार गिराया था। बुरहान वानी मुजफ्फर वानी आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर था। वानी कश्मीर में त्राल की अच्छी और संपन्न परिवार से था। इसके पिता स्कूल प्रिन्सिपल थे। वानी 15 साल की उम्र में घर छोडक़र आतंकवादी बन गया था। वानी का बड़ा भाई खालिद मुजफ्फर भी कथित तौर पर आतंकवादी था जो पिछले साल सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख