फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद
साल 2024 में फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले दोषी रयान राउत को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश कैनन ने अपराध की गंभीरता और आरोपी के रवैए को देखते हुए अधिकतम सजा का फैसला सुनाया।
मीडिया खबरों के मुताबिक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ऐलीन कैनन ने फोर्ट पियर्स के उसी कोर्ट रूम में राउत की सजा का ऐलान किया, जहां पिछले साल सितंबर में भारी हंगामा हुआ था। उस समय, जूरी द्वारा सभी आरोपों में दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद राउत ने खुद को चाकू मारने की कोशिश की थी।
सरकारी वकीलों ने बिना पैरोल के उम्रकैद की मांग की थी। उन्होंने तर्क दिया कि राउत को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और उसने कभी माफी नहीं मांगी। राउत के वकील ने 27 साल की सजा की गुहार लगाई थी। उन्होंने दलील दी कि राउत की उम्र 60 वर्ष होने वाली है, ऐसे में 27 साल की सजा भी व्यावहारिक रूप से उम्रकैद के समान ही होगी। Edited by : Sudhir Sharma