शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. india vs new zealand world cup final ahmedabad security special train updates
Last Modified: अहमदाबाद , रविवार, 8 मार्च 2026 (08:33 IST)

T20 World Cup Final : अहमदाबाद बना अभेद्य किला, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड की 'जंग' आज, नीली जर्सी के सैलाब के लिए मुंबई से चलेगी स्पेशल ट्रेन

India vs New Zealand T20 World Cup Final 2026
क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा 'संडे' आ चुका है! आज अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम उस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा, जिसका इंतज़ार करोड़ों भारतीय कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। पूरे अहमदाबाद में दिवाली जैसा माहौल है और चप्पे-चप्पे पर 'इंडिया-इंडिया' की गूंज सुनाई दे रही है।

सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके

इस महामुकाबले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया है। स्टेडियम के अंदर और बाहर 4,500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा की कमान 1 JCP, 7 DCP और 10 SP जैसे उच्च अधिकारियों के हाथ में है। बम निरोधक दस्ते (BDDS) की 6 टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं, जबकि चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है।
 

फैंस के लिए 'सुपरफास्ट' इंतज़ाम

स्पेशल ट्रेन: मुंबई के फैंस के लिए रेलवे ने तोहफा दिया है। मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:20 बजे स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन रवाना होगी, जो मैच शुरू होने से पहले दर्शकों को अहमदाबाद पहुँचा देगी।
 
देर रात तक मेट्रो: मैच खत्म होने के बाद घर लौटने की चिंता नहीं होगी; अहमदाबाद मेट्रो आज देर रात तक अपनी सेवाएँ जारी रखेगी।
 
ट्रैफिक प्लान: 1,500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।
 

करोड़ों उम्मीदें और दुआओं का दौर

मैदान पर भले ही 11 खिलाड़ी उतरेंगे, लेकिन उनके साथ करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद होगा। देशभर के मंदिरों और गुरुद्वारों में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएँ शुरू हो गई हैं। क्या आज टीम इंडिया इतिहास रचेगी? कुछ ही घंटों में इसका फैसला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। Edited by : Sudhir Sharma
 
ये भी पढ़ें
गुजरात में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 6 महानगरपालिकाओं में जन प्रतिनिधियों की विदाई, अब IAS संभालेंगे शहर की कमान