शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Former Congress leader Shakeel Ahmad called Rahul Gandhi a darpok
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 25 जनवरी 2026 (08:27 IST)

Rahul Gandhi : डरपोक और असुरक्षित नेता राहुल गांधी, चापलूसों को बढ़ाते हैं आगे, शकील अहमद ने निकाली भड़ास

rahul gandhi
कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद ने राहुल गांधी एक ‘डरपोक’ और असुरक्षित नेता बताया है। उन्होंने कहा कि वे उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाते हैं जो उनके गुण गाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी महासचिव रह चुके अहमद ने पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। वे तीन बार विधायक और 2  बार सांसद भी रहे हैं। 
 
शकील अहमद ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की हार का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वह अपने रवैये के कारण अपने पूर्वजों और परिवार के रसूख वाली सीट भी नहीं जीत सके।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में खुद को असहज महसूस करते हैं, जिनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा है और इसलिए वह केवल उन लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। अहमद ने राहुल को ‘अधिनायकवादी’ और ‘गैर-लोकतांत्रिक’ करार देते हुए दावा किया कि वह कांग्रेस में वरिष्ठ सहयोगियों की बात नहीं सुनते हैं और इस बात को लेकर आश्वस्त लगते हैं कि कांग्रेस अपनी राष्ट्रीय उपस्थिति के कारण नंबर दो की स्थिति से नीचे नहीं जा सकती। 
 
अहमद की टिप्पणी पर भाजपा ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल सबसे तानाशाह व्यक्ति हैं और उनकी वही ‘आपातकाल-मानसिकता’ है जो इंदिरा गांधी की थी। Edited by : Sudhir Sharma