मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. fog in Delhi 18 trains and 64 flights cancled
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 6 जनवरी 2018 (11:28 IST)

दिल्ली में कोहरे का कहर, 18 ट्रेनें रद्द, नहीं उड़े 64 विमान

fog in Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।
 
कोहरे के कारण 85 रेलगाड़ियां विलम्ब से चल रही हैं जबकि 18 रेलगाड़ियां निरस्त कर दी गई हैं। दिल्ली और समूचे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घना कोहरा होने से खराब दृश्यता होने के कारण लगभग 64 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
 
आज भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 08:30 बजे आर्द्रता 97 प्रतिशत रही।
 
मौसम विभाग के अनुसार हवाई अड्डे पर दृश्यता लगभग 100 मीटर रही। आज दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा हालांकि धुंध छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.1 दर्ज किया गया। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कश्मीर के सोपोर में आईईडी धमाका, चार पुलिसकर्मी शहीद