sundarkand

पटाखों से इस बार 40 प्रतिशत कम हुआ प्रदूषण

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (11:31 IST)
नई दिल्ली। इस बार दिवाली पर पटाखों से प्रदूषण साल 2016 की तुलना में 40 प्रतिशत कम हुआ। एक नए अध्ययन में यह कहा गया है। यह उच्चतम न्यायालय द्वारा पटाखों की बिक्री पर क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंध के आलोक में महत्वपूर्ण है।
 
'सफर' के अध्ययन में कहा गया है कि 2014 की तुलना में दिवाली के दौरान (18-22 अक्टूबर) सबसे कम प्रदूषण रहा। दिवाली के 1 दिन बाद सूक्ष्म कणों की मात्रा नहीं बढ़ी लेकिन प्रसार ज्यादा रहा और वायु गुणवत्ता 3 दिनों के भीतर दिवाली पूर्व स्तर पर पहुंच गई।
 
वायु गुणवत्ता आकलन करने वाली केंद्र सरकार की एजेंसी सफर ने इस अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में मौजूद उत्सर्जन के स्रोतों, मौसमी स्थिति, वायु की गुणवत्ता के विस्तृत अध्ययन के आधार पर ये नतीजे निकाले।
 
'सफर' (वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और रिसर्च प्रणाली) ने रविवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2016 में पटाखों से उत्सर्जन की तुलना में गिरावट महत्वपूर्ण रही। दिवाली की रात 19 अक्टूबर को 50 प्रतिशत, 20 अक्टूबर को जब प्रदूषण शीर्ष पर था 25 प्रतिशत और 21 अक्टूबर को 45 प्रतिशत। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

यूपी के बाहुबली की बेटी भी अब राजनीति में! जानिए कौन हैं शालिनी सिंह

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?

LIVE: नेपाल के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

दुबई में मिले 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- वेलकम टू MP

अगला लेख