• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Discovered a way to reduce the side effects of antibiotics
Written By
Last Updated : मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (00:47 IST)

एंटीबायोटिक के दुष्प्रभाव कम करने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका

एंटीबायोटिक के दुष्प्रभाव कम करने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका - Discovered a way to reduce the side effects of antibiotics
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया तरीका खोजा है जिसमें एंटीबायोटिक में एक रक्षात्मक एंटीडोट मिलाया जाता है, ताकि दवा के असर को कम किए बिना उसके दुष्प्रभाव कम हो सकें। 'नेचर' जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में आंतों के सबसे सामान्य बैक्टीरिया पर 144 अलग-अलग एंटीबायोटिक के प्रभावों का विश्लेषण किया गया।
 
डेनमार्क के कोपनहेगन में 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित इस वर्ष के 'यूरोपियन कांग्रेस ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायलॉजी एंड इन्फेक्शस डिजीजेज' (ईसीसीएमआईडी) में प्रस्तुत किए गए अनुसंधान में आंतों के बैक्टीरिया पर एंटीबायोटिक उपचार के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने पर नए सिरे से रोशनी डाली गई है।
 
जर्मनी के बर्लिन में मैक्स-डेलब्रुक-सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर रिसर्च के उलरिक लोबर ने कहा कि वैज्ञानिकों ने एंटीबायोटिक के साथ एक रक्षात्मक एंटीडोट को मिलाने का नया तरीका खोजा है ताकि दवा के प्रभाव को कम किए बिना आंतों के बैक्टीरिया को स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने तथा एंटीबायोटिक के दुष्प्रभाव कम करने में मदद मिल सके।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Heat Wave : गर्मियों में लू क्यों लगती है? लू लगने पर क्या करें? सावधानियां