कौन है सैफ अली खान का हमलावर मोहम्मद शहजाद, क्या है उसका बांग्लादेश कनेक्शन?  
					
					
                                       
                  
				  				 
								 
				  
                  				  Saif Ali Khan attacker arrested : मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला करने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है और अवैध रूप से भारत में घुसा है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। 
ALSO READ: सैफ अली खान ने अकेले किया हमलावर का सामना, करीना कपूर ने दर्ज कराया पुलिस में बयान
	  				  																	
									  
	मुंबई पुलिस के जोन 9 के DCP दीक्षित गेडाम ने संवाददाताओं को बताया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। उसने भारत में आने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास कर लिया था।
				  
	 
	प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शहजाद 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह हाउस कीपिंग का काम करता है और पहली बार चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। गिरफ्तार आरोपी को खार पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है। 
				  						
						
																							
									  
	 
	
	गेडाम ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी, उसके बाद आगे की जांच की जाएगी। पुलिस को संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं। हालांकि पुलिस ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया है कि आरोपी सैफ अली खान के घर में कैसे घुसा? 
				  																													
								 
 
 
  
														
																		 							
																		
									  
	 
	सैफ (54) पर बांद्रा के सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में गुरुवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था। सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।
				  																	
									  
	edited by : Nrapendra Gupta