सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी, आज भरेंगी नामांकन
- राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी, कल दाखिल करेंगी नामांकन
- हिमाचल या राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस की बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा
- सोनिया गांधी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने की मांग, क्या फिर होगा सियासी 'खेला'?
- PM मोदी और सोनिया गांधी की मुलाकात, स्पीकर के कमरे में चाय पर चर्चा
सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन, सिंघवी हिमाचल से कांग्रेस उम्मीदवार
Rajya Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा चुनावों के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवार घोषित किए, सोनिया गांधी को राजस्थान से, अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से, अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया है।
इस बीच कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया।The Congress President Shri @Kharge has approved the candidature of the following persons as Congress candidates to contest the biennial elections to the Council of States from the states mentioned against their names. pic.twitter.com/fduRiKMsxW
— Congress (@INCIndia) February 14, 2024
वे आज सुबह जयपुर पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी।
वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं।
