1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. big jolt to adani power, failed to complete DB Power deal

अडाणी पॉवर को एक ओर झटका, 7,000 करोड़ का डीबी पॉवर का सौदा पूरा करने में विफल

adani power
नई दिल्ली। अडाणी पॉवर लिमिटेड 7,017 करोड़ रुपए में डीबी पावर की ताप बिजली परिसंपत्तियों को खरीदने का सौदा पूरा करने में विफल रही है। सौदा पूरा नहीं होने से अडाणी ग्रुप की इस कंपनी को बड़ा झटका लगा है।
 
डीबी पॉवर के अधिग्रहण के लिए शुरुआती एमओयू 31 अक्टूबर 2022 में हुआ था। इसके बाद सौदा पूरा करने की अंतिम तारीख को 4 बार बढ़ाया जा चुका है।
 
अडाणी पॉवर ने शेयर बाजार को बताया कि हम सूचित करना चाहते हैं कि 18 अगस्त 2022 को हुए सहमति पत्र के तहत अंतिम तारीख बीत गई है। अडाणी पॉवर ने इससे पहले अगस्त 2022 में बताया था कि उसने डीबी पावर लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है। कंपनी के पास छत्तीसगढ़ में 1200 मेगावाट क्षमता का एक ताप बिजली संयंत्र है।
 
गौरतलब है कि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया, और संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह के शेयरों में तेज गिरावट हुई।
अगला लेख
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतें स्थिर, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम