सम्बंधित जानकारी
- दोनों किडनी फेल, नागपुर आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा बेतूल का बच्चा, कोल्ड्रिफ कफ सिरप के बाद बिगड़ी थी तबीयत
- आज ही के दिन... जब मैं पहली बार गुजरात का मुख्यमंत्री बना
- एमपी के बाद कफ सिरप से यूपी में दहशत, 20 से अधिक दवा कंपनियों के 196 नमूने लिए गए
- Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, जानिए कहां कैसा है मौसम?
- PM मोदी ने CJI बीआर गवई से की बात, सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए हमले पर जताई नाराजगी, बोले- हर भारतीय गुस्से में
केजरीवाल को मिला नया घर, जानिए कहां होगा ठिकाना?
Arvind Kejriwal new address : मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के करीब एक साल बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया बंगला अलॉट हो गया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें नया बंगला अलॉट किया गया है।
मीडिया खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट स्थित टाइप VII बंगला अलॉट किया गया है। वे इस बंगले में परिवार के साथ रहेंगे।
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने कोर्ट में अपील की थी कि केजरीवाल एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं इसलिए उन्हें आवास मिलना चाहिए। अदालत के आदेश पर केजरीवाल को यह बंगला उपलब्ध कराया गया है।
पार्टी ने पहले केंद्र सरकार से उन्हें 35, लोधी एस्टेट स्थित बंगला देने का अनुरोध किया था। इसका इस्तेमाल मायावती करती थीं। जुलाई में ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को यह बंगला अलॉट किया जा चुका है।
edited by : Nrapendra Gupta
