बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. arvind kejriwal expressed fear of arresting raghav chadha
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (14:35 IST)

केजरीवाल ने जताया अंदेशा, अब राघव चड्ढा को भी किया जा सकता है गिरफ्तार

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सहप्रभारी नियुक्त जाने के बाद से ही गिरफ्तार करने की तैयारियां की जा रही हैं। बहरहाल केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि कौन-सी एजेंसी चड्ढा को गिरफ्तार करने की कथित योजना पर काम कर रही है और उन पर क्या आरोप हैं?
 
राज्यसभा सदस्य चड्ढा को इस साल की शुरुआत में पंजाब के विधानसभा चुनावों में आप की जीत में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें हाल में गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सहप्रभारी नियुक्त किया गया। गुजरात में इस साल चुनाव होने हैं।
 
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया कि जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना शुरू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस मामले में करेंगे और क्या आरोप होंगे? ये लोग अभी इसकी तैयारी कर रहे हैं।
 
केजरीवाल ने यह दावा ऐसे समय में किया है, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के संबंध में पार्टी के मीडिया संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया।
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
ये भी पढ़ें
वायू प्रदूषण से जंग, केजरीवाल ने बनाया 15 सूत्री प्लान