मंगलवार, 4 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anna Hazare expressed grief over passing away of Manmohan Singh
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (19:02 IST)

अन्ना हजारे बोले- मनमोहन सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ थे, उन्‍होंने अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी

Anna Hazare
Dr. Manmohan Singh News : भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने हमेशा देश और समाज के कल्याण को प्राथमिकता दी। हजारे ने 2010 के दशक की शुरुआत में सिंह के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन को याद किया। उन्होंने लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम के संबंध में तत्काल निर्णय लिए। सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।  
हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में अपने पैतृक गांव में कहा कि जो लोग जन्म लेते हैं, उन्हें मरना ही पड़ता है, लेकिन कुछ लोग यादें और अपनी विरासत पीछे छोड़ जाते हैं। सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। हजारे ने 2010 के दशक की शुरुआत में सिंह के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन को याद किया। 80 वर्षीय कार्यकर्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया और त्वरित निर्णय लिए।
हजारे ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ थे और उन्होंने लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम के संबंध में तत्काल निर्णय लिए। उन्होंने हमेशा देश के बारे में सोचा और इस बात पर ध्यान दिया कि वे देश के लोगों के लिए किस तरह से बेहतर काम कर सकते हैं।
हजारे ने कहा कि 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने भले ही देह को त्याग दिया हो, लेकिन वे हमेशा (लोगों की) यादों में बने रहेंगे। सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
UP : संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी