मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Al Qaeda threat
Written By
Last Updated: सोमवार, 8 सितम्बर 2014 (12:25 IST)

मुंबई में गणेश विसर्जन पर धमाके की धमकी

मुंबई। मुंबई में गणपति विसर्जन समारोह में इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल कायदा बम धमाके कर सकता है। मुंबई पुलिस को धमकी भरा यह मैसेज मिला है। धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुंबई में सड़क और समंदर पर लोगों की भारी भीड़ है। आज मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन हो रहा है।
 
मुंबई पुलिस को ऐसी चिट्ठी भेजी गई है जिसमें कहा गया है कि बिन लादेन का बनाया हुआ आतंकवादी संगठन अल कायदा ने मुंबई में कार बम से हमले की साजिश बनाई है। मुंबई पुलिस को भेजी गई चिट्ठी के मुताबिक गन पॉउडर से भरी कार या बाइक से गणपति पंडाल में या रास्ते में विस्फोट करने की साजिश है। धमकी को देखते हुए बीएसएफ की टुकड़ी लगाई गई है।
 
चौपाटी पर लगभग 10 हजार से भी ज्यादा गणपति विसर्जन करेंगे। इसका मतलब लाखों लोगों की भीड़ जाम होगी। मुंबई में मुंबई के राजा की झांकी बहुत ही भव्य तरीके से निकलती है जिसमें लाकों की तादाद में श्रद्धालु रहते हैं और मुंबई के राजा का जगह जगह स्वागत किया जाता है।
 
गौरतलब है कि पिछले दिनों अल कायदा के सुप्रीम कमांडर अल जवाहिरी ने वीडियो जारी करके कहा था कि वो भारत को निशाना बनाएगा। अल कायदा प्रमुख अयमन अल जवाहिरी ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि म्यांमार, बांग्लादेश और भारत में अल कायदा मुस्लिमों को सत्ता दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगा। सरकार ने वीडियो की सत्यता की जांच के आदेश दिए थे। (वेबदुनिया)
वेबदुनिया हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें। ख़बरें पढ़ने और राय देने के लिए हमारे फेसबुक पन्ने और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।