सम्बंधित जानकारी
- Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट
- वित्तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की
- Monsoon : मौसम के महादानव अल-नीनो को परास्त करेगा Indian Ocean Dipole, जानिए कैसे होगी झमाझम बारिश
- प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात
- सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्लूभर पानी
अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका ईरान डील से हार्मुज स्ट्रेट खुलने और युद्ध खत्म होने की उम्मीद में भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को तेज उछाल आया। पल पल की जानकारी...
12:12 PM, 15th Jun
शांति समझौते पर इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन ग्वीर का बड़ा बयान, इजराइल स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र। हमारी नीति कोई और तय नहीं करेगा। ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं। डील के बाद इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर उठ रहे हैं सवाल। इस मामले में उन्होंने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।
09:35 AM, 15th Jun
- स्ट्रेट ऑफ हार्मुज खुलने और अमेरिकी नाकेबंदी हटने से तेल सप्लाई सामान्य होगी। डील की शर्त ने गिराया अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम। WTI क्रूड 80.47 डॉलर प्रति बैरल हुआ। ब्रेंट क्रूड की कीमत भी घटकर 83.28 डॉलर प्रति बैरल हुई। इंडियन बास्केट में भी कच्चे तेल के दाम 93.19 डॉलर प्रति बैरल है।
-अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में बहार। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1123 अंक बढ़कर 76651 पर जा पहुंचा। निफ्टी भी 332 अंकों की बढ़त के साथ 23954 पर पहुंच गया।
-अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में बहार। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1123 अंक बढ़कर 76651 पर जा पहुंचा। निफ्टी भी 332 अंकों की बढ़त के साथ 23954 पर पहुंच गया।
09:05 AM, 15th Jun
-मानसून छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पहुंचा। MP-राजस्थान समेत 9 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव, बिजली गिरने से यूपी और झारखंड में 12 की मौत
-ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत। खान सर की कोचिंग पर गोलीबारी के मामले में 12 दिन से जेल में थे रोशन आनंद।
08:33 AM, 15th Jun
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 80वें जन्मदिन पर ईरान के साथ युद्ध खत्म करने वाले समझौते का एलान किया है। इस समझौते से पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदें जगी है। स्ट्रेट ऑफ हार्मुज खुलने के आसार। ALSO READ: मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम
