1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 26 november 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 26 नवंबर 2025 (13:59 IST)

संविधान दिवस पर संसद भवन में हुआ कार्यक्रम, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया गया। आज संविधान दिवस है, जिसे हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य शामिल हुए। पल पल की जानकारी...


01:59 PM, 26th Nov
राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्‍ली लाल किला विस्‍फोट मामले में बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शोएब बताया जा रहा है। अल फलाह यूनिवर्सिटी में कंपाउंडर शोएब दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार धमाके के समय उमर के साथ कार में मौजूद था। ALSO READ: दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

12:06 PM, 26th Nov
राष्ट्रपति ने कहा कि संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने हमारे देश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ गहन राजनीतिक चिंतन की स्वस्थ परपंरा विकसित की है।

12:05 PM, 26th Nov
राष्ट्रपति ने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ते हुए हमारे देश की कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका ने देश के विकास और देशवासियों के जीवन को संबल प्रदान किया है। 

11:59 AM, 26th Nov
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, आप सब के बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। उन्‍होंने कहा, महिलाएं अब बढ़-चढ़कर मतदान कर रही हैं। उन्‍होंने कहा, समावेशी विकास के प्रयास जारी हैं।

11:53 AM, 26th Nov
राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा, भारत का लोकतंत्र दुनिया के लिए मिसाल है। भारत तीसरी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की ओर अग्रसर है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। संविधान राष्‍ट्रीय अस्मिता का ग्रंथ है।

11:47 AM, 26th Nov
आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा, आज ही के दिन हमने संविधान को अपनाया।

11:42 AM, 26th Nov
आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं। यह कार्यक्रम पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया जा रहा है। आज संविधान दिवस है, जिसे हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य शामिल हैं।

11:36 AM, 26th Nov
संविधान दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया जा रहा है। आज संविधान दिवस है, जिसे हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। राष्ट्रपति मुर्मू के अलावा कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य शामिल हैं।

11:28 AM, 26th Nov
आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति संसद भवन में सभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

10:52 AM, 26th Nov
आज 75वें संविधान दिवस के मौके पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा है। इसमें भारत के संविधान की महानता, जीवन में मौलिक कर्तव्यों का महत्त्व और हमें पहली बार मतदाता बनने का उत्सव क्यों मनाना चाहिए, ऐसे कई विषयों पर पीएम मोदी ने अपने विचार साझा किए हैं।

10:45 AM, 26th Nov
दिल्‍ली लाल किला विस्‍फोट मामले में एनआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शोएब बताया जा रहा है। मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है।

09:15 AM, 26th Nov
राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने कहा कि आईएएस संतोष वर्मा का जो भी मुंह कला करेगा, उसे 51000 इनाम दी जाएगी। राष्ट्रीय सनातन सेना ने उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।

07:40 AM, 26th Nov
कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग, पश्चिम कामेंग, शि-योमी जिले में मौसम की पहली बर्फबारी। पंजाब और हरियाणा में भी बर्फीली ठंड बढ़ गई है और दिल्ली में अब पारा और गिरने की आशंका है। ALSO READ: कश्मीर में कड़ाके की सर्दी, क्या है लद्दाख का हाल 

07:39 AM, 26th Nov
-संविधान दिवस पर सुबह 11 बजे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेगी। कार्यक्रम में पीएम मोदी भी होंगे शामिल।
-सुप्रीम कोर्ट में आज SIR मामले में सुनवाई। 
-भवन निर्माण विभाग ने बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया। राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर इस्तेमाल के लिए हार्डिंग रोड पर आवास संख्या-39 अलॉट किया है।