1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 15 January 2026 live update
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 15 जनवरी 2026 (12:12 IST)

फडणवीस ने नागपुर ने डाला वोट, लोगों से की अपील

voting
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्‍ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में कड़ी सुरक्षा में सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी। शाम साढ़े 5 बजे तक डाले जा सकेंगे वोट। चुनाव नतीजे 16 जनवरी को आएंगे। पल पल की जानकारी...


12:11 PM, 15th Jan
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा, 'नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यह हमारे लोकतंत्र की एक ऐसी इकाई है, जिसे हम लोकतंत्र की मूलगामी आधारशीला कह सकते हैं इसलिए इसमें मतदान करना महत्वपूर्ण है...मेरी सभी से प्रार्थना है कि मतदान करें...मतदान करना सबका कर्तव्य है...मैंने भी मतदान किया है।'
 
नागपुर में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि इन पर कांग्रेस के लोगों ने जानलेवा हमला किया, उनका हाथ टूटा, पैर पर, सिर पर चोट आई है। जब चुनाव जीत नहीं सकते तो इस प्रकार से हमला करना, यह लोकतंत्र पर कालिख पोतने जैसा है। इसका जवाब जनता देगी

11:35 AM, 15th Jan
-बीएमसी में सुबह 9:30 बजे तक 7.12% मतदान।
-महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी परिवार समेत नागपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में किया मतदान।

09:08 AM, 15th Jan
-क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने परिवार समेत किया मतदान। लोगों से वोट डालने की अपील की।
-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिवार के साथ BMC चुनाव 2026 के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
-शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने मतदान किया। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

08:08 AM, 15th Jan
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पुणे के एक मतदान केंद्र में वोट डाला।

07:36 AM, 15th Jan
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट। लोगों से वोट डालने की अपील की।
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने जुहू के एक मतदान केंद्र पर किया मतदान।

07:34 AM, 15th Jan
-महाराष्‍ट्र की 29 नगर निगम सीटों पर शुरू हुआ मतदान, कई मतदान केंद्रों पर लगी कतारें।
-बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 227 सीटों पर हो रहा है मतदान। बीएमसी चुनाव में 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। 
-निकाय चुनावों की वजह से आज शेयर बाजार में बंद रहेगा काम।
ये भी पढ़ें
खरगोन में टंट्या मामा की मूर्ति पर क्यों मचा बवाल?