Latest News Today Live Updates in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ से जुड़े मामलों की सुनवाई को लेकर सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप का कहना है कि शीर्ष अदालत के फैसले से अमेरिका की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो सकती है। पल पल की जानकारी...
03:11 PM, 13th Jan
भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई और अब तक की सबसे बड़ी पोत ,समुद्र प्रताप, भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में शामिल हो गई है। यह अत्याधुनिक Pollution Control Vessel समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा को और मजबूत करेगी और भारत की समुद्री क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन। 15 जनवरी को होगा बीएमसी समेत 29 निकायों में मतदान, 16 को आएंगे नतीजे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ से जुड़े मामलों की सुनवाई को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिका के खिलाफ फैसला सुनाया तो देश को सैकड़ों अरब डॉलर ही नहीं, बल्कि ट्रिलियन डॉलर तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में अमेरिका की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो सकती है।
08:09 AM, 13th Jan
उत्तर भारत मंगलवार को भी बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे और शीतलहर की वजह से कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 3 घंटे घने कोहरे का अलर्ट है।