• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 1 march 2025 live update
Last Updated : शनिवार, 1 मार्च 2025 (09:43 IST)

उत्तराखंड के माणा में 47 मजदूरों का रेस्क्यू, 8 की तलाश जारी

glacier
Latest News Today Live Updates in Hindi: उत्तराखंड के माणा में हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में से 47 को बचा लिया गया है। 8 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पल पल की जानकारी...


09:43 AM, 1st Mar
-आज सुबह चमोली के माणा में 14 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया। बर्फ में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी।
-उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी आज सुबह चमोली के लिए रवाना हुए। कहा पीएम मोदी ने फोन पर राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली। 

09:11 AM, 1st Mar
हिमस्खलन में घायल 3 लोगों को सैन्य अस्पताल जोशीमठ पहुंचाया गया है। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है।

08:10 AM, 1st Mar
-हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बारिश की वजह से रात करीब 1 बजे हुए लैंड स्लाइड। घरों में भरा मलबा।
-पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग कर्णप्रयाग के पास अवरुद्ध है।

08:10 AM, 1st Mar
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सीएम आवास से चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। वे वहां मौजूद अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।

08:07 AM, 1st Mar
चमोली पुलिस ने 28 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा में हुए हिमस्खलन में फंसे 55 श्रमिकों के नामों की सूची जारी की। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार 33 श्रमिकों को बचा लिया गया है। वहां 55 श्रमिक थे।