सम्बंधित जानकारी
- आसान हुआ पासपोर्ट बनवाना, अब नहीं देना होगा 2 लोगों का रिफरेंस
- आधार पर नई सुविधा, अब आसानी से मिल जाएगा आपका पूरा इतिहास
- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पशुओं के बने 'आधार' कार्ड
- बड़ी खबर, बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए बीमार और बुजुर्गों को नहीं पड़ेगी आधार की जरूरत
- क्या आधार अनिवार्य होगा, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
1 अगस्त से चेहरे से होगा आधार का सत्यापन, आगे बढ़ी तारीख
नई दिल्ली। आधार जारी करने वाले यूआईडीएआई ने चेहरे के जरिए सत्यापन (फेस रिक्गनाइजेशन) शुरू करने की योजना को एक महीने के लिए टाल दिया है।
अब यह सुविधा एक अगस्त से शुरू होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकार (यूआईडीएआई) के सीईओ अजय भूषण पांडे ने को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा की तैयारी के लिए कुछ और समय चाहिए। पहले इसे एक जुलाई से शुरू करने का कार्यक्रम था।
यूआईडीएआई आधार के लिए सत्यापन की मौजूदा आइरिस व अंगुलियों के निशान के साथ साथ यह नई सुविधा शुरू कर रही है ताकि आधार बनवाते समय सत्यापन के लिए एक और विकल्प मिल सके। पांडे ने कहा कि ‘हम इस पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्थान एक अगस्त से इसे लागू कर पाएगा। (भाषा)
