• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 46 bus depots closed in Maharashtra due to Maratha reservation movement
Written By
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 5 सितम्बर 2023 (00:06 IST)

Maratha Reservation : महाराष्ट्र में बसों के 46 डिपो बंद, MSRTC को हुआ 13.25 करोड़ का नुकसान

Maratha Reservation Movement
Maratha Reservation Movement : मराठा समुदाय के लिए आरक्षण को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के कारण महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के 250 में से कम से कम 46 बस डिपो पूरी तरह से बंद पड़े है और पिछले दिनों निगम को 13.25 रुपए का नुकसान हुआ है। MSRTC देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन निकायों में से एक है, जिसके बेड़े में 15000 से अधिक बसें हैं।
 
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के कारण अहमदनगर, औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली, जालना, नांदेड और धाराशिव जिलों में बस परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में विरोध प्रदर्शन के दौरान 20 बसें जला दी गईं और 19 क्षतिग्रस्त हो गईं।
 
अधिकारी ने बताया कि बसों के क्षतिग्रस्त होने से निगम को 5.25 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के कारण टिकटों की बिक्री में आठ करोड़ रुपए की हानि हुई है।
 
एमएसआरटीसी देश के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन निकायों में से एक है, जिसके बेड़े में 15000 से अधिक बसें हैं। इनकी सेवाओं में प्रतिदिन लगभग 60 लाख लोग यात्रा करते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के मन की बात, गैर शैक्षणिक कार्यों की ड्यूटी बजाते परेशान शिक्षक