1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2G Mobile internet services in Kashmir

कश्मीर को गणतंत्र दिवस का तोहफा, 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर रोक

2G Mobile internet services
श्रीनगर। सरकार ने कश्मीरियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा देते हुए कश्मीर घाटी में शुक्रवार मध्यरात्रि से 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी। हालांकि लोग सोशल मीडिया नहीं चला पाएंगे और फेसबुक, व्हाट्सएप आदि सोशल नेटवर्किंग साइट्स उनकी पहुंच से दूर रहेगी। 
 
जम्मू कश्मीर प्रशासन के गृह विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक मोबाइल फोन पर 2जी स्पीड के साथ इंटरनेट सुविधा 25 जनवरी से चालू हो जाएगी। हालांकि घाटी के लोगों की सोशल मीडिया साइटों तक पहुंच नहीं होगी। पोस्टपेड और प्रीपेड सिम कार्ड पर डेटा सुविधा उपलब्ध होगी।
 
मोबाइल फोन पर 2जी इंटरनेट सुविधा 31 जनवरी तक बहाल रहेगी और इसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।
 
जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के साथ पांच अगस्त को घाटी में इंटरनेट और मोबाइल संपर्क को रोक दिया गया था।
अगला लेख
कीरेन रीजीजू ने दी खुशखबरी, खेल मंत्रालय करेगा 1500 प्रशिक्षकों की भर्ती