Bungee Jumping Spots in India | भारत में तूफानी रोमांच के लिए बंजी जंपिंग के 7 खास स्टॉप
Bungee Jumping
1. ऋषिकेश : ऋषि केश से करीब 25 किलोमीटर दूर मोहनचट्टी में पेशेवर तरीके से बंजी जंपिंग कराई जाती है। जंपिंग हाइट्स नामक कंपनी द्वरा यहां पर जंपिंग कराई जाती है। मोहनचट्टी में भारत की सबसे ऊंची फिक्स्ड प्लेटफार्म वाला बंजी जंपिंग स्टेशन है। करीब 83 मीटर ऊंचा प्लेटफार्म है।
2. बेंगलुरु : बेंगलुरु में सेंट मार्क रोड पर ओज़ोन एडवेंचर्स द्वारा 130 फीट ऊंचे मोबाइल क्रेन से बंजी जंपिंग करवाई जाती है। बेंगलुरु में कई तरह से बंजी जंपिंग करवाई जाती है।
3. गोवा : गोवा वैसे तो समुद्री एडवेंचर के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यहां पणजी में पर आप बंजी जंपिंग के भी खूब मजे ले सकते हैं। गोवा में ग्रेविटी एडवेंचर ज़ोन नामक जगह पर बंजी जंपिंग का लुफ्त उठाया जा सकता है।
4. लोनावाला : बंजी जंपिंग के लिए मुंबई के पास स्थित लोनावला प्रसिद्ध है। ये जगह इस एडवेंचर के लिए काफी सही और सुरक्षित मानी जाती है।
5. मनाली : हिमाचल की दिलकश वादियों में हवा में छलांग लगाने का आपका सपना हो आप मनाली जाएं। मनाली में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रेमी हिमवैली कैम्प्स में बंजी जंपिंग का भी मजा उठा सकते हैं।
6. दिल्ली : दिल्ली में मौजूद वंडरलस्ट ऑपरेटर्स नामक स्थान पर 130 फीट की ऊंचाई से क्रेन के माध्यम से बंजी जम्पिंग कराई जाती है।
7. जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहाड़ पर स्थित 30 मीटर की ऊंचाई से शानदार तरीके से बंजी जंपिंग कराई जाती है।

