सम्बंधित जानकारी
- 30 नवंबर को लांच होगा Xiaomi का Redmi Note 11T 5G, जानिए क्या होंगे फीचर्स
- Redmi Note 11 5G होने जा रही है लांच, ये होंगे फीचर्स
- Xiaomi ने लांच किए Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus, जानिए फीचर्स और कीमत
- Xiaomi 11 Lite 5G NE भारत में हुआ लांच, कीमत में 1500 की छूट के साथ मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स
- स्मार्टफोन में नकली बैटरी होने पर मिलेगी वॉर्निंग, Xiaomi करने जा रही है बड़ा बदलाव
Xiaomi के 12 Ultra को अगले साल कर सकती है लांच, फीचर्स का हुआ खुलासा
Xiaomi अपना हाई-एंड एंड्रॉइड स्मार्टफोन 12 Ultra अगले साल लांच कर सकती है। लांच होने से पहले इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन Mi 11 Ultra का सक्सेसर होगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा और यह फोन आगामी Snapdragon 8 Gen 1 (or Snapdragon 898) प्रोसेसर से लैस होगा।
Xiaomiui वेबसाइट के अनुसार कंपनी Loki और Thor नामक दो डिवाइस पर काम कर रही है, इनके नाम क्रमश: Xiaomi 12 Ultra और Xiaomi 12 Ultra Enhanced हो सकते हैं।
लीक में यह भी कहा गया है कि शाओमी 12 अल्ट्रा में 48 मेगापिक्सल कैमरा 2X ज़ूम, 48 मेगापिक्सल का कैमरा 5x ज़ूम और 48 मेगापिक्सल का कैमरा 10x ज़ूम के साथ स्थित होगा। आपको बता दें, Mi 11 Ultra फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद था, जिसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 48 मेगापिक्सल टेलीफोट लेंस शामिल होगा। (Image Source: Xiaomi)
