1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. infocus m530
Written By
Last Modified: बुधवार, 24 जून 2015 (10:57 IST)

इनफोकस का 4जी फोन, कीमत 11000

infocus m530
अमेरिकी प्रौद्योगिकी फर्म इनफोकस ने मंगलवार को अपना एम-530 4जी स्मार्टफोन पेश किया जिसमें फोन के दोनों ओर 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है और इसकी कीमत 10,999  रुपए है। कंपनी 26 जून से स्नैपडील पर फोन की बिक्री शुरू करेगी।
इनफोकस मोबाइल्स के कंट्री हेड सचिन थापर ने कहा कि काफी अनुसंधान के बाद हमने महसूस किया  कि आज के युवा भारतीय एक शक्तिशाली फोन और कैमरा चाहते हैं।

इस बात को ध्यान में रखकर हमने  अपनी तरह का अनूठा स्मार्टफोन विकसित किया है। इस फोन में दोहरे सिम की सुविधा के अलावा 2जीबी रैम और 16जीबी की आंतरिक मेमोरी है जिसे  बढ़ाकर 64 जीबी तक किया जा सकता है। (भाषा)