गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. 4G mobile handsets
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 14 दिसंबर 2015 (16:23 IST)

सबसे सस्ता 4जी हैंडसेट, कीमत सिर्फ...

4G mobile handsets
नई दिल्ली। सस्ता मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली डेटाविंड अगले साल फरवरी में 4जी हैंडसेट पेश करेगी, जिसकी कीमत करीब 3000 रुपए होगी। साथ ही इस पर 12 महीने के लिए मुफ्त इंटरनेट ब्राउजिंग की पेशकश की जाएगी।
 
डेटाविंड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने कहा, हम 4जी हैंडसेट करीब 3000 रुपए में पेश करेंगे और इसमें 12 महीने के लिए मुफ्त 4जी ब्राउजिंग की पेशकश की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि डाउनलोड या वीडियो मुफ्त नहीं होगा।
 
तुली ने कहा कि जो वीडियो देखना और डाउनलोड करना चाहते हैं, वे कंपनियों द्वारा पेशकश की गई 4जी योजना खरीद सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि डेटाविंड 4जी हैंडसेट के लिए विभिन्न मोबाइल परिचालकों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी पहले ही 2जी और 3जी इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए रिलायंस कम्यूनिकेशंस तथा टेलीनोर से गठजोड़ कर चुकी है।
 
3000 रुपए के साथ 4जी श्रेणी में यह सबसे सस्ता हैंडसेट होगा। फिलहाल सबसे सस्ता 4जी हैंडसेट 4000 रुपए का है। (भाषा)