सम्बंधित जानकारी
- पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ
- 80 मिनट की अमेरिका-ईरान वार्ता के बाद फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप की धमकी पर ईरान का कड़ा जवाब; संयुक्त फोटो सेशन भी रद्द
- Top News 22 June: ट्रंप की धमकी से फिर भड़का ईरान, अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई
- बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज
- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील
उद्धव को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना शिंदे में होंगे शामिल
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र में सियासी संग्राम के बीच शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद आज दोपहर 3 बजे शिवसेना शिंदे में शामिल हो सकते हैं। पल पल की जानकारी...
09:35 AM, 22nd Jun
कतर के गैस संयंत्र पर धमाका, 54 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कतर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बारजान संयंत्र में सुविधाओं को फिर से शुरू करने के प्रयास के दौरान यह धमाका हुआ।
09:34 AM, 22nd Jun
-SIT आज सीएम योगी आदित्यनाथ को जांच रिपोर्ट सौंप सकती है।
-एसआईटी ने मंदिर ट्रस्ट और मंदिर के अधिकारियों को अयोध्या नहीं छोड़ने का निर्देश भी दिया है।
-राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को आखिरकार हटा दिया गया है। अब बैंक की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है।
08:33 AM, 22nd Jun
शिवसेना उद्धव गुट के सभी 6 बागी सांसद आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे दोपहर 3 बजे शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।
