1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cockroach Janata Party has demanded resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

Cockroach Janata Party has demanded resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan
Cockroach Janta Party Protest : नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर डटे रहे। दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने की बात कहकर जगह खाली करने के लिए कहा था। लेकिन रविवार को भी प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं। अभिजीत दीपके ने लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है।
 

आंदोलन को लेकर क्‍या बोली दिल्‍ली पुलिस? 

नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर डटे रहे। दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने की बात कहकर जगह खाली करने के लिए कहा था, लेकिन रविवार को भी प्रदर्शनकारी जुट रहे हैं।

आंदोलन को लेकर दीपके ने की लोगों से अपील

दीपके ने लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों से भी परीक्षा के बाद प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनका धरना रविवार रात भी जारी रहेगा।

1-1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

दीपके ने NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है। सीजेपी ने कहा, अगर सरकार को लगता है कि थकान इस आंदोलन को ख़त्म कर देगी, तो वह ग़लतफ़हमी में है। दीपके ने सुरक्षाबलों से कहा, मैं आग्रह करता हूं कि लोगों को जंतर-मंतर आने से न रोकें। हम उन बच्चों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली।

सोनम वांगचुक भी आंदोलन में हुए शामिल 

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो वे 27 जून से अनशन शुरू करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि नीट-यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने की शिकायतों के बाद रविवार (21 जून 2026) को यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा आयोजित हुई। Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मुख्यमंत्री योगी ने स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए पुष्प