सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस नेताओं ने इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए पेश की दावेदारी
- मप्र में शिक्षा की पोल
- हैवानियत...विदिशा में चौदह महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म
- आठ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात के सात जिलों में बिगड़े हालात, एयरफोर्स अलर्ट
- सेंट्रल इंडिया टेबल टेनिस में मप्र की अनुषा कुटुम्बले को खिताब
मौसम अपडेट, मध्यप्रदेश के पांच संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल-इंदौर समेत पांच संभागों में बुधवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और जबलपुर संभागों के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाडी में बने कम दबाव के क्षेत्र के उत्तरी छत्तीसगढ में आकर अति कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बदलने के कारण प्रदेश में मानसून में सक्रियता आ गई है। इसके अलावा मानसून की धुरी सागर, उमरिया और राजस्थान के जैसलमेर और कोटा पर बनी हुई है, जिसके चलते प्रदेश के बडे हिस्से में मानसून सक्रिय है।
इसके पहले कल राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बडे हिस्से में भारी बारिश हुई। भोपाल में कल सुबह के समय पांच घंटे में करीब पौने पांच इंच बारिश दर्ज हुई, जिससे निचली बस्तियों समेत नए शहर की भी कई कालोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई स्थानों पर अभी भी पानी भरे होने की समस्या कायम है।
राजधानी भोपाल के पंचशील नगर इलाके में चार साल का एक बच्चा नाले में बह गया, जिसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। (वार्ता)
