1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. video of minister purchasing corn viral

भुट्टे के दाम सुनकर हैरान हुए मंत्री कुलस्ते, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

faggan singh kulate
मंडला। केंद्रीय मंत्री और मंडला से भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एक भुट्‌टे की कीमत सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने भुट्टे के दाम सुनकर बेचने वाले से कहा ‍कि हमारे यहां तो ये फ्री में मिलता है। यह सुनकर भुट्टा विक्रेता ने भी जवाब दिया कि गाड़ी देखकर रेट नहीं बताए। वह इतने दाम पर ही भुट्टा बेचता है। 
 
यह रोचक वाकया उस समय हुआ जब केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जा रहे थे, तभी रास्ते में एक युवक भुट्‌टा बेचते देख रुक गए। गाड़ी से नीचे उतरकर उन्होंने युवक से भुट्‌टे की कीमत पूछी। जिस पर युवक ने उन्हें 15 रुपए कहा। 
 
भुट्टे के दाम सुनकर मंत्री चौंक गए। उनके मुंह से अचानक निकल गया कि हमारे यहां तो यह फ्री में मिलता है। इतना महंगा बेच रहे हो। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
भुट्टे बेचने वाले ने मंत्री को बताया कि उसे एक भुट्टा 5 रुपए में मिलता है। इस दौरान मंत्री ने युवक से नाम भी पूछा। युवक ने अपना धर्मेंद्र बताया। मंत्री बोले बेटा राम 15 रुपए में बेचते हो। इसके बाद मंत्री ने युवक से भुट्टे खरीद लिए।

बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज सिवनी से मंडला जाते हुए। स्थानीय भुट्टे का स्वाद लिया। हम सभी को अपने स्थानीय किसानों और छोटे दुकानदारों से खाद्य वस्तुओं को खरीदना चाहिए। जिससे उनको रोज़गार और हमको मिलावट रहित वस्तुएं मिलेंगी।

 
 
अगला लेख
आग बरसा रहा यूरोप का आसमान, सारे रिकॉर्ड टूटे, हीट वेव से पिघली सडकें, ‘संकट में जिंदगी’