1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Sidhi tribal daughter Anamika dream of becoming a doctor will come true.
Last Modified: शनिवार, 10 जनवरी 2026 (17:47 IST)

सीधी की आदिवासी बेटी अनामिका का डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार

Sidhi tribal daughter Anamika dream of becoming a doctor will come true
सीधी की आदिवासी छात्रा अनामिका बैगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीधी जिले की धौहनी विधानसभा क्षेत्र के डेबा गांव की रहने वाली आदिवासी छात्रा अनामिका बैगा के डॉक्टर बनने के सपने में गरीबी आड़े आ रही थी। दरअसल अनामिका के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर होने के कारण उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ है। अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लि अनामिका ने अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाई  है।

शुक्रवार को सीधी जिले  के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जब अनामिका ने मिलने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नही हो पाई। इसके बाद अनामिका ने मीडिया से अपनी व्यथा सुनाई जिसका  वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो  रहा है। दरअसल अनामिका मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता की गुहार लगाने पहुंची थी। हालांकि, सुरक्षा घेरे और पुलिस द्वारा रोके जाने के कारण वह उनसे मिल नहीं पाई, जिसके बाद वह फफक-फफक कर रो पड़ी। उसने मीडिया को बताया कि वह कलेक्टर और स्थानीय विधायक से भी मदद मांग चुकी है, लेकिन उसे केवल आश्वासन ही मिले थे।
 
वहीं अनाामिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन  यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा  कि कल सीधी प्रवास के दौरान बिटिया सुश्री अनामिका बैगा ने पढ़ाई में मदद हेतु अनुरोध किया था। जानकारी प्राप्त करने पर यह संज्ञान में आया कि अनामिका अभी NEET की तैयारी कर रही है और कोचिंग व छात्रावास के लिए मदद चाहती है। बिटिया के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके साथ  यह भी आश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने पर भी राज्य सरकार अनामिका की हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अनामिका एक सफल डॉक्टर बनकर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
 
ये भी पढ़ें
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, दहशत में अल्पसंख्यक