सम्बंधित जानकारी
- Chardham Yatra: चार धामों में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में 1,000 यात्रियों की वृद्धि की सीएम धामी ने
- पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से वंचित करने का पाप कांग्रेस ने किया, बोले वीडी शर्मा, माफी मांगें कमलनाथ
- मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2022 : इंदौर बनेगा देश की स्टार्टअप कैपिटल
- 'सुप्रीम' फैसले के बाद मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण के बिना पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारी, पढ़ें पूरी खबर
- लाड़लियों के पत्र पढ़कर मन भावविभोर हुआ : शिवराज
पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण: CM शिवराज ने रद्द किया विदेश दौरा, बोले मंत्री भारत सिंह कुशवाह पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण पहली प्राथमिकता
भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिवराज सरकार एक्शन मोड में आ गई है। राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने का फैसला किया है। बदले सियासी हालात में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 मई से प्रस्ताविक अपनी विदेश यात्रा निरस्त कर दी है।
खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा कल मध्यप्रदेश के स्थानीय निकायों में बिना पिछड़ा वर्ग आरक्षण के चुनाव कराने का निर्णय सुनाया है। मेरी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। माननीय न्यायालय का निर्णय स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व को प्रभावित करने वाला निर्णय है। इसलिए राज्य सरकार ने माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनः संशोधन याचिका दायर करने का निर्णय लिया है।
सीएम आगे लिखते है कि मेरा दिनांक 14 मई से मध्यप्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए विदेश प्रवास तय था। किंतु इस समय न्यायालय में पुनः अपना पक्ष रखना तथा पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण करना मेरी प्राथमिकता है इसीलिए मैं अपनी प्रस्तावित विदेश यात्रा निरस्त कर रहा हूँ”।माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा कल मध्यप्रदेश के स्थानीय निकायों में बिना पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के चुनाव कराने का निर्णय सुनाया गया है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 11, 2022
मेरी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाईलेवल बैठक कर रहे है। सरकार विधि विशेषज्ञों से चर्चा करके के सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करने पर विचार कर रही है।
ओबीसी वर्ग से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह कहते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछड़े वर्ग के सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और संवेदनशील है। राज्य सरकार ने माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनः संशोधन याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षण करना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है।मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @ChouhanShivraj जी पिछड़े वर्ग के सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और संवेदनशील है। @OfficeofSSC@BJP4MP pic.twitter.com/10Ji6pktSD
— Bharat Singh Kushwah (@BharatBjp11) May 11, 2022
उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह आगे कहते हैं कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का ऐतिहासिक काम किया है। इसके साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग के हितों में कई निर्णय लेने के साथ-साथ उनको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।
