मध्य प्रदेश में आज से 19 धार्मिक क्षेत्रों में नहीं बिकेगी शराब
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के 19 धार्मिक शहरों और ग्राम पंचायतों में शराब पर प्रतिबंध एक अप्रैल से लागू होगा। इन इलाकों में उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर और ओरछा शामिल हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शराबबंदी के फैसले की घोषणा की थी और 24 जनवरी को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर से जुड़े महेश्वर कस्बे में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी।
एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शराबबंदी के फैसले की घोषणा की थी और 24 जनवरी को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर से जुड़े महेश्वर कस्बे में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी।
अधिकारी ने बताया कि फैसले के अनुसार, उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की संपूर्ण नगरीय सीमा और सलकनपुर, कुंडलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में सभी शराब की दुकानें और बार बंद रहेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें