सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में तैयार होगा 'एकल नागरिक डाटाबेस', बार- बार नहीं देने होंगे जाति, आय जैसे प्रमाण पत्र
- कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आई भोपाल की बेटी, AIIMS के डॉक्टरों को भेजे PPE किट
- Nisarg Cyclone Effect : मध्यप्रदेश में मानसून से पहले भारी बारिश, 5 जिलों में 5 इंच से अधिक बरसा पानी
- प्रवासियों को सता रही है बच्चों के भविष्य की चिंता, MANREGA में भी किसी को काम मिल रहा किसी को नहीं
- Nisarg Cyclone : मध्यप्रदेश में किसानों पर बारिश की मार,खरीदी केंद्रों पर पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं बर्बाद
क्या भाजपा छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया?
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय बवाल मच गया जब वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल (बायो) बदलने की बात कहते हुए उनके भाजपा छोड़ने संबंधी अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि स्वयं सिंधिया ने ट्वीट कर इन पूरी अटकलों पर विराम लगा दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने प्रोफाइल से 'बीजेपी नेता' शब्द हटा लिया है। सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल पर 'Public Servant' और ' Cricket Enthusiast' लिखा नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि जिस समय सिंधिया कांग्रेस से अलग हुए थे तो उससे पहले उन्होंने प्रोफाइल से कांग्रेस नेता हटा लिया था। ट्विटर पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
हालांकि इन खबरों पर सिंधिया ने स्वयं यह कहते हुए विराम लगा दिया कि यह दुखद है कि गलत खबरें सत्य खबरों से ज्यादा तेजी से फैलती हैं।
दूसरी ओर सिंधिया के ही एक फॉलोअर कृष्ण राठौर ने ट्वीट कर कहा कि सिंधिया जी के बारे में चल रहीं खबरें पूरी तरह निराधार हैं। सिंधिया जी ने अपने ट्विटर बायो में कोई चेंज नहीं किया है, पहले भी उनके बायो में क्रिकेट प्रेमी और जनसेवक ऐड था और आज भी वही है।
