1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. girl drinks hair dye

डिप्रेशन में थी, हेयरडाई पी गई नाबालिग छात्रा

depression
मध्यप्रदेश के छतरपुर में पढ़ाई से परेशान एक नाबालिग छात्रा ने हेयरडाई पीकर जान देने की कोशिश की, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। हालांकि फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। 
 
यह मामला छतरपुर की विश्वनाथ कालोनी का है, जहां खुशबू कोरी नामक एक बालिका ने पढ़ाई से परेशान होकर हेयरडाई पी लिया। लड़की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
 
आत्महत्या की कोशिश की मुख्य वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है। छात्रा ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर काफी दिनों से परेशान थी, जिसकी वजह से वह भारी डिप्रेशन में आ गई। वह अपनी बातें घर-परिवार में किसी से शेयर भी नहीं कर पा रही थी। जब स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो उसने घर में रखी हेयरडाई पीकर जान देने की कोशिश की।
 
छात्रा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका तत्काल इलाज किया और उसके शरीर से काफी हद तक जहर निकल चुका है। फिलहाल छात्रा की जान को तो बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। 
 
गौरतलब है कि इस तरह के मरीजों के लिए मनोचिकित्सक की जरूरत होती है, लेकिन बुंदेलखंड के इस बड़े अस्पताल में इस तरह का कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है। 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
दक्षिण कोरिया ने की रूसी विमान पर गोलीबारी, हवाई सीमा का किया था उल्‍लंघन