ramcharitmanas

भाजपा करेगी मानहानि का दावा, दिग्विजय ने कहा 'एक और सही'

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (14:57 IST)
खरगोन। व्यापमं घोटाले के सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्लीन चिट मिलने की पृष्ठभूमि में भाजपा की ओर से मानहानि का दावा करने की बात पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ पहले से ही मानहानि के कई मामले दर्ज हैं, ऐसे में एक और सही।
 
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने 31 अक्टूबर को भोपाल की विशेष सीबीआई अदालत में अपना आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें उस आरोप को खारिज कर दिया गया है कि एक आरोपी से जब्त कंप्यूटर हार्डडिस्क में छेड़छाड़ की गई है जिसमें कथित तौर पर 'सीएम' अक्षरों का जिक्र था।
 
व्यापमं कार्यालय से जब्त की गई हार्डडिस्क से छेड़छाड़ के मामले में सीबीआई से चौहान को क्लीन चिट मिलने के सवाल पर नर्मदा परिक्रमा कर रहे सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने जो कहा है वही मेरा बयान है, क्योंकि मैंने अपनी ओर से उन्हें इस मुद्दे पर अधीकृत किया है।
 
यह पूछने पर की भाजपा इस संबंध में आधारहीन आरोप लगाने की बात करते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कर रही है, दिग्विजय ने कहा, 'मानहानि के कई मुकदमें मेरे खिलाफ चल रहे हैं। एक और सही।' (भाषा) 
Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख