शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Uproar in Lok Sabha Over Rahul Gandhi Doklam Remarks
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 2 फ़रवरी 2026 (16:06 IST)

नरवणे की वो डायरी... संसद में राहुल गांधी ने डोकलाम पर ऐसा क्या कहा कि भड़क गए राजनाथ?

rajnath singh rahul gandhi doklam lok sabha
Rahul Gandhi in Loksabha : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान डोकलाम का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए। वे पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की किताब 'Four Stars of Destiny' को कोट कर रहे थे। बयान पर बवाल मच गया। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित।

विवाद की जड़

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री हमारी पार्टी, पार्टी नेताओं और हमारे राष्ट्रवाद पर सवाल उठाते हैं। यह लेख पीएम के चरित्र के बारे में लिखता है... यह न तो चीन के बारे में है, न ही पीएम के बारे में...' लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आपत्ति जताई और अगले स्पीकर अखिलेश यादव को बुलाया।
 
राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं। वे पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे का बयान बताना चाहते थे। सदन में भारी हंगामा हुआ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा कहती है कि वो आतंकवाद से लड़ती है, लेकिन वो एक कोट से डरती है। आखिर जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब 'Four Stars of Destiny' में ऐसा क्या लिखा है, जिससे मोदी सरकार के लोग इतना घबरा रहे हैं कि मुझे पढ़ने ही नहीं दे रहे हैं।

सरकार का तर्क

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आपत्ति जताई, क्योंकि उन्होंने सदन में एक पब्लिश्ड मैगज़ीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि राहुल सदन को गुमराह कर रहे हैं।
 
गृहमंत्री अमित शाह ने भी बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल खुद कह रहे हैं कि किताब अभी छपी नहीं है। उन्होंने कहा  कि विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाया।

राहुल को मिला अखिलेश का साथ

सपा नेता अखिलेश यादव ने राहुल का समर्थन करते हुए कहा कि चीन संवेदनशील मुद्दा है। राहुल को बयान पढ़ने देना चाहिए। 
edited by  : Nrapendra Gupta