सम्बंधित जानकारी
- शिवराज की मंत्री बोलीं- हमने तो मौत के बाद की भी व्यवस्था कर दी है...(वीडियो)
- शाजापुर में महाराणा प्रताप जयंती जुलूस पर पथराव, तनाव के बाद भारी पुलिसबल तैनात
- मध्यप्रदेश में हर्षोल्लास से मनी ईद, मांगी अमन-चैन की दुआ, गले लगकर दी बधाई
- भय्यू महाराज जल्द करवाना चाहते थे कुहू की शादी, परिवार के अलावा और भी थे तनाव
- भय्यू महाराज ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुदकुशी की थी : पुलिस
कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, 700 मीटर तक घसीटा
भोपाल। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने वाहन चैकिंग कर रहे पुलिस अधिकारी को जोरदार टक्कर मार दी। कार उन्हें 700 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। अधिकारी की हालत गंभीर है।
घटना उस वक्त हुई, जब निशातपुरा थाने में पदस्थ एएसआई अमृतलाल भिलाला करोंद रोड पर बेस्टप्राइस के सामने वाहन चैकिंग कर रहे थे। उनके पैर में दो फ्रैक्चर आए हैं। कंधा भी टूट गया है। पीठ से लेकर कमर तक चमड़ी निकल गई। एक कूल्हे का आधा मांस तक निकल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाला (52) निशातपुरा थाने के सामने वाहन चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध आल्टो कार उन्हें आती दिखी। भिलाला ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने तेजी से कार आगे बढ़ाई और भिलाला को टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल एएसआई को इलाज के लिए नर्मदा ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। फरार कार ड्राइवर को पुलिस कार नंबर के आधार पर तलाश रही है।
