1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP MLA Pritam Singh Lodhi openly threatened the police
Last Modified: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 (12:55 IST)

5 लोगों को थार से रौंदने वाले बेटे के बचाव में भाजपा विधायक की पुलिस को खुली धमकी, करैरा तुम्हारे डैडी का नहीं, बेटा आएगा और चुनाव लड़ेगा

MLA Pritam Lodhi
मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा इस कदर हावी हो चुका है कि वह अब खुलेआम खाकी को धमकी दे रहे है। ताजा मामला अक्सर विवाद में रहने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी से जुड़ा है। जहां वह 5 लोगों को सरेआम थार से रौंदने वाले अपने बेटे के बचाव में अब सीधे पुलिस को धमकी देने के साथ औकात में रहने की नसीहत दे रहे है। 
 
भाजपा विधायक की पुलिस को धमकी-सरेराह पांच लोगों को सड़क पर रौंदने वाले अपने बेटे के बचाव में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी अब पुलिस पर भड़कते हुए सीधे एसडीओपी आयुष जाखर को चुनौती देते नजर आ रहे है। एक वायरल वीडियो में भाजपा विधायक पुलिस को सीधे चुनौती देते हुए कहते है कि क्या करेरा तुम्हारे डैडी का है। मेरा बेटा करेरा आएगा चुनाव भी लड़ेगा तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। हमारा इतिहास भी देख लेना अपनी औकात में रहो अपने दायरे में रहो।
 
वायरल वीडियो में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी कहते हैं कि एसडीओपी करैरा ने जो बात कही,वो मेरे गले नहीं उतर रही। वो कहता है यहां दिख मत जाना। मैं एसडीओपी से कहना चाहता हूं, क्या तेरे डैडी की है करैरा। वैसे तो मैं कहता नहीं हूं, लेकिन अब मैं कहना चाहता हूं, वो आएगा भी करेरा और चुनाव भी लड़ेगा। तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि  मैं कहना चाहता हूं एसडीओपी महोदय से हमारा इतिहास भी देख लेना. अगर ये हमारे खिलाफ गलत इल्जाम,गलत दबाव, गलत तरीके से पड़ताल करोगे तो हम सहन नहीं करेंगे।इसका जवाब भी देंगे। मैं ऐसे अधिकारी को कहना चाहता हूं,अपनी औकात में रहो अपने दायरे में रहो, अगर झूठे आरोप लगाए, दबाव बनाया या पक्षपात किया, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और करारा जवाब देंगे. विधायक ने इस पूरे मामले को कांग्रेस की तरह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया, जबकि हकीकत कुछ और कहानी कहती है।
 
क्या है पूरा मामला?- शिवपुरी जिले के करैरा में गत 16 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के  बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार गाड़ी से बाइक से जा रहे संजय परिहार,आशीष और अंशुल को टक्कर मार दी थी। इतना ही नहीं सत्ता के नशे में चूरे विधायक के  बेटे ने सड़क पर पैदल जा रही  सीता वर्मा और पूजा सोनी को रौंद डाला था। इस हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सत्ता के नशे में  चूरे विधायक के बेटे से जब पुलिस ने हादसे का कारण पूछा तो उसने कहा का हॉर्न बजाया, सायरन दिया, लोग नहीं हटे तो गाड़ी आगे बढ़ा दी।
 
हादसे के बाद भाजपा विधायक ने पहले तो सोशल मीडिया  पर पोस्ट लिखकर कहा कि  एक विधायक के लिए उसका बेटा या परिवार नहीं, जनता सर्वोपरि होती है। करेरा में पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। वहीं अब जब पुलिस ने अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाई  तो भाजपा विधायक ने उलटे पुलिसकर्मियों को ही धमकी दे डाली। 
 
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
विश्व गुरु कभी थे, अब नहीं हैं: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा