शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. how much is the wealth of MP New CM Mohan Yadav
Written By
Last Modified: सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (18:33 IST)

शिवराज से ज्यादा अमीर हैं MP के नए CM डॉ. मोहन यादव

शिवराज से ज्यादा अमीर हैं MP के नए CM डॉ. मोहन यादव - how much is the wealth of MP New CM Mohan Yadav
Mohan Yadav Networth  : भाजपा ने मध्यप्रदेश में चौंकाते हुए उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav)  को मुख्यमंत्री बनाया है। भोपाल में विधायक दल की बैठक पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के लिए दो डिप्टी सीएम के नामों की भी घोषणा की गई। जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। 
मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के पास कुल 42 करोड़ रुपए की संपत्ति (Mohan Yadav Networth) है जबकि उनके ऊपर देनदारी की बात करें तो ये करीब 9 करोड़ रुपए है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में मोहन यादव ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। 
 
डॉक्टर मोहन यादव और उनकी पत्नी के पास करोड़ों की जमीन है। इसमें लगभग 15 करोड़ रुपए कीमत की कृषि भूमि (Agriculture Land) है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनकी और पत्नी की कुल संपत्ति 8.62 करोड़ रुपए है।
ये भी पढ़ें
MP का CM बनाए जाने पर पहली बार क्या बोले मोहन यादव?