1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु

पहला चुंबन : एक यादगार लम्हा

किस हिचकिचाहट हड़बड़ाना
- शराफत

NDND
हर प्रेमी-प्रेमिका अपने साथी को 'किस' करना चाहते हैं और लगभग हर बार उन्हें अपने साथी को किस करने के लिए थोड़ी बहुत हिचकिचाहट और कुछ ना-नुकुर का सामना करना पड़ता है।

यदि प्रेमी-प्रेमिका पहली बार एक-दूसरे का चुंबन ले रहे हों तो दोनों का हड़बड़ाना स्वाभाविक है। वे तय नहीं कर पाते कि बातों ही बातों में कैसे चुंबन लिया जाए। पहली बार अपने साथी को किस करना सचमुच ही चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि अक्सर पहली बार चुंबन लेते समय अपने साथी की प्रतिक्रिया के बारे में कुछ पता नहीं होता।

अक्सर हम फिल्मों में चुंबन दृश्र्य देखते हैं, लेकिन उनके तरीके के सही होने में संदेह है। यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि आप पहली बार किस कर रहे हैं या कई बार कर चुके हैं, महत्वपूर्ण यह है कि क्या आप दिलकश किस कर पाते हैं? जो आप के दिल की धड़कन को बढ़ा दे और आपके साथी को आपके बारे में दिन-रात सोचने पर मजबूर कर दे। पहला किस आपके रोमांस संबंध की नींव होता है, इसे प्रभावी और यादगार बनाने के लिए नीचे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।

कब करें कि

जब प्रेमी मुलाकात खत्म करके अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे हों तो किस करने का बेहतरीन समय होता है, इसे 'गुडबाय किस' कहते हैं। पहली बार किस करने का इससे बेहतर बहाना दूसरा और कोई नहीं हो सकता। यदि आप पहला किस पहली मुलाकात में ही कर रहें हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपने अपने साथी के साथ मुलाकात का भरपूर मजा लिया। यदि आपने दो-तीन मुलाकातों के बाद भी अपने साथी को किस नहीं किया है, तो वह सोचेगा कि आप उसमें बिल्‍कुल भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
कैसे जानें कि उन्हें किस चाहि

किस करने में अमूमन प्रेमिकाएँ पहल नहीं करतीं, लेकिन वे अपने हाव-भाव से किस करने का निमंत्रण जरूर देती हैं, जिसे प्रेमी को समझना आवश्यक है। जैसे यदि प्रेमिका कुछ अधिक नेत्र सम्पर्क बनाए, सटकर बैठे और बार-बार अकारण ही आपको छू ले तो समझ लीजिए कि वह किस चाहती है।

पहला किस कैसा ह

किस आपके साथी के प्रति आपके व्यवहार और भावनाओं का प्रतीक होता है, इसलिए पहला किस जितना सौम्य हो उतना ही आपके संबंधों
  किस करने में अमूमन प्रेमिकाएँ पहल नहीं करतीं, लेकिन वे अपने हाव-भाव से किस करने का निमंत्रण जरूर देती हैं      
में निखार आएगा।

पहले किस के दौरान सलाइवा के आदान-प्रदान से बचा जाए तो बेहतर होगा, इसके अलावा बंद मुँह से बिना जीभ स्पर्श के किस करने से यह संदेश जाता है कि आप अपने साथी की बहुत परवाह करते हैं।

पहला किस कितना लंबा ह

पहला किस सिर्फ कुछ क्षणों का होना चाहिए, वैसे इसका कोई निश्चित समय तय नहीं है। जब आपके होंठ आपके साथी के होंठ को स्पर्श कर जाएँ तो कुछ सेकंड बाद आहिस्ता अपने होंठ अलग कर लें। किस के दौरान यदि आपको यह अहसास हो कि सामान्य से अधिक समय बीत चुका है और अब भी आप का साथी किस को जारी रखे हुए है तो आपको कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

हर व्यक्ति के किस करने का अपना एक खास स्टाइल होता है और जब उस खास स्टाइल को इन टिप्स के साथ अमल में लाया जाए तो किस यादगार और दिलकश होगा। अगर आपने अब तक अपने प्यार को पहला किस नहीं किया है तो जाइए और इन टिप्स को आजमाते हुए रूमानी किस कीजिए।