- लाइफ स्टाइल
» - रोमांस
» - प्रेम गुरु
जानिए उनकी पसंद
अपने लव की पसंद के बारे में जानना रोमांस में बहुत ही जरुरी है। इससे संबंध मजबूत होते हैं और एक-दूसरे को समझने में भी मदद मिलती है। साथ यदि आपका लव आपसे रूठ गया है तो ये जानकारी बड़ी काम आती है उन्हें मनाने के लिए। इसलिए आप वो कीजिए जो उन्हें पसंद हो। अजी प्यार में ये तो होता ही है कि 'जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे...।' खैर, तो अब उनकी पसंदगी की वो बातें जो आपको याद रखना हैं- उनका पसंदीदा रंग भाग्यशाली अंक पसंदीदा फूल उन्हें आपसे क्या सुनना पसंद है पसंदीदा गीत, गायक/गायिका और संगीतकार पसंदीदा रेस्टोरेंट, भोजन, आइसक्रीम, स्नेक्स, चॉकलेट आदि मनपसंद पत्रिका पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री उनका शौक ऐसा पसंदीदा स्थान जहाँ वो एकांत में समय बिताना चाहती हों मनपसंद परफ्यूम और मेकअप ब्रांड मनपसंद लेखक/साहित्यकार सैर-सपाटा के लिए मनपसंद जगह मनपसंद सॉफ्ट ड्रिंक, बीयर, शैम्पेन, वाईन आदि मनपसंद ड्रेस मनपसंद खेल और खिलाड़ी ये और इनके जैसी कुछ और बातों को जानकर आप उन्हें जल्दी से मना सकते हैं। और फिर ये तो है ही कि 'तुम रूठी रहो, मैं मनाता रहूं....।'