• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Yogi Adityanath in Fatehpur Sikri
Last Updated :फतेहपुर सीकरी , सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (20:56 IST)

जो माफिया की कब्र पर पढ़ रहे फातिहा, उन्हें 1-1 वोट के लिए तरसा दो, फतेहपुरी सीकरी में CM योगी का बयान

yogi adityanath
Yogi Adityanath in Fatehpur Sikri : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सोमवार को फतेहपुर सीकरी के किरावली में सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको कह दो की वोट तो कमल के निशान पर जाएगा। आपको 5 साल की छुट्टी दे रहे हैं। 5 साल जाकर कब्र पर फातिहा पढ़ो।
योगी आदित्य नाथ ने कहा कि जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाह रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये देश को कमजोर करने वाले लोग है इन लोगों से सावधान रहिए। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करवा रहे हैं तो अपराधियों का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है। 
 
योगी आदित्यनाथ सोमवार को फतेहपुर सीकरी से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार राजकुमार चाहर के समर्थन में किरावली में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र को ब्रज भूमि का भाग बताते हुए कहा कि गिरिराज महाराज की यहां बड़ी कृपा है। दुनिया यहां के रज-रज में कृष्ण कन्हैया का दर्शन करती है।
 
सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा ''अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है, अब ब्रज भूमि का भी नंबर आने वाला है।''
 
अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में इसी वर्ष 22 जनवरी को हुई। दिसंबर 2021 में मोदी ने काशी विश्‍वनाथ कारिडोर का लोकार्पण किया था।
विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्‍होंने कहा , ''एक तरफ कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग कहते थे कि क्या प्रमाण है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। य़े कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं थे, जैसे लगता था कि इस सृष्टि के पहले कांग्रेस, सपा-बसपा, ही पैदा हो गई थी।''
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रताप है कि इन लोगों का झूठ फेल हो गया और रामलला का मंदिर भी बन गया। योगी ने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा ''आपका दायित्व बनता है कि राम-कृष्ण पर प्रश्न खड़े करने वालों, गंगाजल के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए।''
 
भाजपा सरकारों में विकास कार्यों को गिनाते हुए योगी ने कहा, ''विकास के लिए अब आपको तरसाने की कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी हवाईअड्डा बन रहा है। आगरा भी गंगाजल का सेवन कर रहा है।''
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा के लोग माफिया एवं अपराधी को गले का हार बनाकर बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे। ये लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। चुनाव में इन्हें बोल दीजिए, वोट तो कमल पर जाएगा, तुम लोगों को हम पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं, जाओ-खूब फातिहा पढ़ो।’’
 
योगी ने पुलिस मुठभेड़ में मारे जा रहे अपराधियों की ओर संकेत करते हुए कहा ''हम अयोध्या में रामलला का दर्शन करा रहे हैं तो माफिया का राम-नाम सत्य भी करा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
वर्ष 1951 से अब तक कम से कम 35 उम्मीदवारों ने हासिल की निर्विरोध जीत