• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Why shivpal singh yadav not ready to contest election from badaun loksabha seat
Last Modified: बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (13:02 IST)

शिवपाल यादव बदायूं से क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहते?

उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट पर सपा में फंसा पेंच

Shivpal Singh Yadav
Shivpal Singh Yadav news : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव बदायूं से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। वे इस सीट पर अपने बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवारी चाहते हैं। बहरहाल फिलहाल इसी सीट पर सपा प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार है।
 
शिवपाल से बुधवार को जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या बदायूं से वह चुनाव लड़ेंगे या फिर उनके बेटे आदित्य मैदान में उतरेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि जहां भी हम गए हैं, बैठक की है, सम्मेलन किए हैं तो जनता ने मांग की है कि उन्हें युवा उम्मीदवार चाहिए।
 
इस सवाल पर कि आदित्य को उम्मीदवार बनाने की बात पर कब तक मोहर लग सकती है? शिवपाल ने कहा कि अभी जो समाजवादी पार्टी की सूची जारी हुई है उसमें किसका नाम है? हमारा नाम है। मांग की गई है, मांग तो कोई भी कर सकता है। सूची तो राष्ट्रीय नेतृत्व ही जारी करेगा। उसने जारी की है।
 
उन्होंने आदित्य के चुनाव लड़ने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि कुछ रणनीति के हिस्से होते हैं। अब वह रणनीति आपको तो नहीं बताई जाएगी। रणनीति को रणनीति ही रहने दीजिए। हम लड़ेंगे भी, लड़ाएंगे भी। आप चिंता ना करें।
 
उल्लेखनीय है कि बदायूं में मंगलवार को हुए सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में इस लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आदित्य यादव का नाम प्रस्तावित किया गया है। यह प्रस्ताव अब सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा।
 
भाजपा के 400 सीटें जीतने के दावे के बारे में शिवपाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी भाजपा को हरा रही है। सपा अपनी सीटें जीतेगी। भाजपा सत्ता में नहीं आ पाएगी। 
Edited by : Nrapendra Gupta